Thursday, May 9, 2024
Google search engine
HomeHindiHazaribagh Youth Wing ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी से किया शिष्टाचार मुलाकात

Hazaribagh Youth Wing ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी से किया शिष्टाचार मुलाकात

  • फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत।
  • सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों को विस्तार रूप से बताया गया।
  • हजारीबाग यूथ विंग लोगों की सेवा के लिए हर वक्त खड़ी है- चंद्र प्रकाश जैन

हजारीबाग। जिले में सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपनी अलग पहचान हजारीबाग यूथ विंग (Hazaribagh Youth Wing) स्थापित कर रही है। इसी बीच शनिवार को हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा नवनियुक्त सदर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार सिन्हा से फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात किया गया। हजारीबाग यूथ विंग द्वारा किए गए सेवा कार्यों को विस्तार रूप से उनके बीच रखा गया। बताया गया कि यूथ विंग पिछले 2 वर्षों से सेवा का कार्य कर रही है। बीते दिनों रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था जिसमे वर्ष 2023–24 का सबसे बड़ा शिविर साबित हुआ जिसमें 130 रक्त संग्रह किया गया था,साथ ही बताया गया कि धार्मिक कार्यों के साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी सहभागिता पूरी सुनिश्चित करती हैं संस्था। गौशाला मे भी हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा सेवा प्रदान किया जाता है। बताया गया कि बीते दिनों महाशिवरात्रि के अवसर पर गौशाला परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर गौ माता की सेवा किया गया था।

सभी बातों को ध्यान पूर्वक सुनने के उपरांत नवनियुक्त सदर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा की आप लोगों की सेवा बहुत ही अच्छी है, आपकी जरूरत पर अवश्य याद किया जाएगा।

संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में किए गए सेवा को विस्तार रूप से उन्हें बताया गया। हजारीबाग यूथ विंग पिछले 2 वर्षों से निरंतर रूप से कार्य कर रही है। हजारीबाग यूथ विंग लोगों की सेवा के लिए हर वक्त खड़ी है। शहर वासियों के प्रेम और आशीर्वाद से आगे भी करते रहेगी।

मौके पर  संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन,सचिव संजय कुमार,कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल,कार्यकारिणी सदस्य बीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी,विकास तिवारी एवं राकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular