Saturday, September 12, 2026
HomeIndiaमुनि श्री 108 प्रमाण सागर महाराज जी से हजारीबाग यूथ विंग के...

मुनि श्री 108 प्रमाण सागर महाराज जी से हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने लिया आशीर्वाद

  • महाराज जी को हजारीबाग आने का किया आग्रह।
  • सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे सेवा को उनके समक्ष रखा।
  • महाराज जी से मिलकर मन प्रसन्न एवं प्रभावित हुआ :– चंद्र प्रकाश जैन।

हजारीबाग। शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने हजारीबाग में जन्मे, सभी लोगो के दिलो में राज करने वाले ऐसे मुनि श्री जो हर लोगों के लिए प्रिय है, मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज से मंगल आशीर्वाद लिया। मंगल आशीर्वाद मधुबन में लिया गया है। श्री जैन ने श्रीफल भेंटकर कर हजारीबाग की पावन धरती पर आने का आग्रह किया। महाराज जी ने इस बात को स्वीकार किया। साथ ही श्री जैन ने अपने द्वारा किए जा रहे हैं सामाजिक कार्यों को उनके समक्ष विस्तार से बताया, सर्दी के मौसम में गरीब असहाय लोगों के बीच निरंतर रूप से कंबल का वितरण किया जा रहा है। जैसे अनेकों सामाजिक कार्य उनके समक्ष विस्तार रूप से बताया। अंत में श्री जैन ने अपने अभिभावक स्वरूप ब्रज किशोर जायसवाल का उन्हें प्रणाम दिया।और उनके स्वास्थ्य लाभ की महाराज जी से मंगल कामना की। महाराज जी ने ब्रज किशोर जायसवाल को मंगल आशीर्वाद दिया। वही महाराज जी ने विस्तार रूप से श्री जैन से वार्तालाप करते हुए हजारीबाग के कई लोगों के विषय में विस्तार रूप से जानकारी लिया।

मौके पर चंद्र प्रकाश जैन ने कहा की महाराज जी से मिलकर मन प्रसन्न एवं काफी प्रभावित हुआ। हजारीबाग की पावन ने धरती पर आने का आग्रह किया हूं। महाराज जी ने इसे स्वीकार किया है। साथ ही श्री जैन ने कहा कि अपने परिवार तथा हजारीबागवासियों की मंगल आशीर्वाद का कामना किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular