Saturday, May 11, 2024
Google search engine
HomeLatestभीषण गर्मी से बेहाल हो रहे स्कूली बच्चे, लगातार बढ़ रहा तापमान

भीषण गर्मी से बेहाल हो रहे स्कूली बच्चे, लगातार बढ़ रहा तापमान

बरकट्ठा(हज़ारीबाग़): ज़िले भर में होली के बाद लगातार बढ़ रहे गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान हैं इस बीच कोरोना की वजह से 2 वर्षो से बंदी का दंश झेल रहे शिक्षा महकमा अपने एकेडमीक को पूरा करने को लेकर लगातार एडमिशन व कक्षाए संचालित कर रही है वही सरकारी स्कूलों में फिलहाल 6 -11 बजे तक ही विद्यालय संचालित की जा रही है, पर गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

तापमान 38 डिग्री तक पहुंच चुका है। लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है, लेकिन इस दौरान ही स्कूल खुल गए हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते अभिभावकों द्वारा जिला प्रशासन से गर्मी छुट्टी देने की मांग की जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से गर्मी काफी जोर पकड़ गई है। बुधवार को अधिकतम 38 व न्यूनतम 24 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके चलते लोग बाग काफी परेशान हो रहे हैं। सबसे अधिक प्रभाव बुजुर्गो व बच्चों पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में स्कूलों में जाने वाले बच्चों को दोपहर को घर लौटते समय भीषण गर्मी का शिकार होना पड़ रहा है। इससे बच्चो के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

स्कूलों में बेहाल हो रहे बच्चे

जो बच्चे स्कूल आ रहे हैं, उनके लिए चार पांच घंटे भीषण गर्मी में स्कूलों में बिताना काफी मुश्किल हो रहा है। छुट्टी के समय स्कूलों से निकलते समय बच्चों की बेहाल हालत को देखकर इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। भीषण गर्मी के चलते बच्चे बीमार भी हो रहे हैं। इससे अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। इसी के चलते अभिभावकों द्वारा छुट्टियां करने की मांग की जा रही है। भीषण गर्मी के चलते पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गर्मी के चलते बच्चे अधिकतर पेट के रोगों के शिकार हो रहे हैं।

इस संदर्भ में बरकट्ठा प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार पाल का कहना है की गर्मी वास्तविक में बहुत अधिक है हमारी सभी सरकारी विद्यालयों में समय सारणी में परिवर्तन किया गया है, सुबह 6 से 11 बजे तक ही कक्षा संचालित हो रही है वही जैसे ही उच्च अधिकारियों का निर्णय आएगा पालन किया जाएगा ।

RELATED ARTICLES

Most Popular