Sunday, December 7, 2025
HomeIndiaहजारीबाग यूथ विंग ने जैन समुदाय के दो सज्जन को किया सम्मानित

हजारीबाग यूथ विंग ने जैन समुदाय के दो सज्जन को किया सम्मानित

  • जीवन काल में हर वक्ती को एक बार अवश्य कोई चीज का त्याग करना चाहिए- चंद्र प्रकाश जैन

हजारीबाग जहां एक और लोग आपसी मेल मिलाप से भी दूर हो रहे हैं सोशल मीडिया पर चल रही है केवल बातों का सिलसिला, तो वही हजारीबाग शहर के जैन समुदाय के पवित्र पर्व पर पिछले 10 दिनों से निर्जला व्रत रखे राजू पाटनी एवं जूता चप्पल का त्याग किए चंद्र प्रकाश जैन को हजारीबाग शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाला हजारीबाग यूथ विंग ने मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के पश्चात दोनों सज्जनों ने हजारीबाग यूथ विंग का आभार प्रकट किया।

सम्मान के क्रम में हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर वी वेंकटेश,अतिशय जैन मौजूद थे।

Hazaribagh Youth Wing,हजारीबाग यूथ विंग,जैन समुदाय,चंद्र प्रकाश जैन,Dainik Bharat,अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल,

चंद्रप्रकाश जैन ने कहा की टीम के सदस्यों के द्वारा मिली इस सम्मान के लिए मैं हृदय की गहराई से आभार प्रकट करता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि जीवन काल में हर वक्ती को एक बार अवश्य कोई चीज का त्याग करना चाहिए।

मौके पर अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल ने कहा कि जीवन की व्यस्ततम समय में कौन किसका रह गया है, अब पर इस पल को देखने से लगता है कि अभी भी बहुत कुछ जीवन काल में बचा हुआ है। जीवन में इतनी व्यस्ततम हो गई है कि लोग अपनों को भूल जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर ही नजर आने लगे हैं। जैन समुदाय के पवित्र पर्व पर दो सज्जनों ने निर्जला उपवास एवं जूता चप्पल का त्याग किया था। जिनको हमारी टीम की ओर से राजू पाटनी एवं हमारी टीम के संरक्षक के चंद्र प्रकाश जैन को सम्मानित किया गया। टीम की ओर से इन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं तथा उज्जवल भविष्य की हम सभी कामना करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular