Monday, April 20, 2026
HomeIndiaमनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव के साथ भव्य अंदाज में मनाया...

मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव के साथ भव्य अंदाज में मनाया गया फिल्म निर्माता रमेश नैय्यर का जन्मदिन!

भोजपुरी फिल्मों के जाने माने फ़िल्म निर्माता रमेश नैय्यर का जन्मदिन था। रमेश नैय्यर अपने जन्मदिन के मौके पर विशाखापत्तनम में भोजपुरी दबंग्स और मुम्बई हीरोज के बीच सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का सेमीफाइनल मुकाबला देखने के लिए पहुँचे हुए थे । सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद मनोज तिवारी व दिनेश लाल यादव जैसे सरीखे सितारों से सजी भोजपुरी दबंग्स और मुम्बई हीरोज की टीम ने मिलकर संयुक्त रूप से रमेश नैय्यर को जन्मदिवस की बधाई दी।

विशाखापत्तनम के नोवोटेल होटल में केक काटने के साथ जन्मदिन की एक शानदार पार्टी में सारे फिल्मी सितारे मौजूद रहे । सबने फ़िल्म निर्माता रमेश नैय्यर को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी । आपको बताते चलें कि फ़िल्म निर्माता रमेश नैय्यर के बेटे राघव नैय्यर भोजपुरी फ़िल्मों में एक सफल अभिनेता हैं। राघव नैय्यर की पहली भोजपुरी फ़िल्म थी हलफ़ा मचा के गइल । जो कि बॉक्स ऑफिस पर शानदार व्यवसाय करते हुए सुपरहिट हुई थी ।

मौके पर मनोज तिवारी, आफ़ताब शिवदासानी दिनेश लाल यादव , अभय सिन्हा , प्रवेश लाल यादव,विक्रांत सिंह,आदित्य ओझा,असगर खान,अयाज खान, जय यादव,वैभव राय, सुधीर सिंह,विकास सिंह वीरप्पन,संजय भूषण पटियाला, उदय तिवारी,अंशुमान सिंह,राघव नईयर और रवि यादव है

RELATED ARTICLES

Most Popular