Sunday, December 7, 2025
HomeIndiaहजारीबाग यूथ विंग रामनवमी के दिन 251 किलो बांटेगा लड्डू

हजारीबाग यूथ विंग रामनवमी के दिन 251 किलो बांटेगा लड्डू

  • कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी सदस्य अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं- चंद्र प्रकाश जैन
  • यह कार्यक्रम हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है- लखन खण्डेलवाल

हजारीबाग: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म उत्सव रामनवमी पर्व को लेकर जहां पूरा हजारीबाग भगवा में हो चुका है तो वहीं दूसरी ओर हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा राम नवमी ( 30 मार्च) के पावन पर्व पर 251 किलो लड्डू का वितरण किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। ढोल नगाड़ों के साथ प्रभु श्री राम को 11 किलो की एकमात्र लड्डू से भोग लगाया जाएगा जिसके पश्चात सभी राम भक्तों एवं हजारीबाग की आम जनता के बीच लड्डू महा भोग का वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ समाजसेवी सहित कई लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।

कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, अध्यक्ष लखन खंडेलवाल, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल,विकास तिवारी, जय प्रकाश खण्डेलवाल, बिट्टू बिहारी, विजय अग्रवाल,सनी देव, अजीत चंद्रवंशी, डॉक्टर वी वेंकटेश, अमित कुमार, सिद्धांत मद्धेशिया, सत्या नारायण सिंह सहित कई लोग कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं।

हजारीबाग यूथ विंग, रामनवमी हजारीबाग यूथ विंग, रामनवमी

संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्य अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर काफी खुशी एवं उमंग है।

मौके पर लखन खंडेलवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से यूथ विंग के तमाम सदस्यों को काफी ऊर्जा मिलती है। प्रभु श्री राम की कृपा से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी सदस्य एकजुटता के साथ कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular