Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestसड़क दुर्घटना में दो घायल, एक की हालत गम्भीर

सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक की हालत गम्भीर

चौपारण: प्रखण्ड के चतरा रोड में सिंहपुर भगवती मन्दिर के समीप बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों में ग्राम दैहर के 18 वर्षीय शिवा गुप्ता पिता सतेंद्र गुप्ता एवं 19 वर्षीय चंदन प्रजापति शामिल है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से दैनिक कार्य निपटा कर अपने घर वापस लौट रहे थे इसी बीच मोटरसाइकिल का संतुलन एकाएक खो जाने के कारण पहले से खड़ी कंटेनर वाहन में टक्कर मार दी।

इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय अस्पताल चौपारण पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर सरवर हसन, दिनेश कुमार एकलव्य एवं फार्मासिस्ट रणधीर कुमार राणा सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर घायलों का प्राथमिक इलाज किया। वही गंभीर रूप से घायल चंदन प्रजापति को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

डॉ. सरवर हसन ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कम उम्र के बच्चों को खासकर टीनएजर को बाइक चलाने के लिए ना दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular