Tuesday, April 14, 2026
HomeNewsसृजन ओलंपिक्स-2026 का दमदार आयोजन, 700+ खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सृजन ओलंपिक्स-2026 का दमदार आयोजन, 700+ खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सृजन फाउंडेशन द्वारा मल्टी स्पोर्ट्स सृजन ओलंपिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 11-12 अप्रैल को गौड़ सिटी-1, प्ले आल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। पूरे भारत वर्ष के तेरापंथ जैन समाज में संभवतः इस तरह का यह सबसे बड़ा आयोजन है, जहाँ 6 वर्ष से लेकर हर आयु वर्ग के प्रतियोगी शामिल हुए। बड़ी संख्या में वरिष्ठ पुरुष व महिलाओं ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में T-10 क्रिकेट,बॉक्स क्रिकेट, स्केटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, चैस और कैरम जैसे कुल 8 खेलों में 700 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जो कि गत दो बार के आयोजनों से बढ़कर था।

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। सृजन फाउंडेशन के चेयरमैन मोहित मनोत ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। श्री मनोत ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य समाज के प्रत्येक आयु वर्ग में खेलों और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि सृजन फाउंडेशन इस आयोजन के प्रति लोगों के अप्रतिम समर्थन और उत्साह को पाकर अभिभूत है।

अत्यंत ही विशिष्ट बात रही इस आयोजन के विशेष अतिथि श्री एवं श्रीमती संजय-रीमा धाड़ेवा की जो विश्व के सातों महाद्वीपों में 7 दिनों में मैराथन दौड़ में हिस्सा लेकर विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुके है और खेल और फिटनेस की दुनिया में प्रेरणा के रूप में उभरे हैं। इस आयोजन के दौरान समाज के अनेकों गणमान्य उपस्थित थे। उन्होंने सृजन फाउंडेशन के इस अनूठे प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए बताया कि सृजन फाउंडेशन का कोई भी आयोजन अपने आप में एक मिशाल होता है। इस आयोजन में सृजन फाउंडेशन के प्लैटिनम, गोल्ड व सिल्वर पट्रोन्स भी उपस्थित रहे। मीडिया संयोजक श्री कमल जैन सेठिया ने बताया कि इस आयोजन से खेलों के अवसर के साथ साथ नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा। आयोजन के दोनों ही दिनों में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। इस आयोजन के दौरान फाउंडेशन की मंत्री वंदना जैन, उपाध्यक्ष संजीव चिंडालिया, मनोज दुगड़, मंत्री सुहानी बाबेल, आभा मनोत, कोषाध्यक्ष सुशील बोथरा, संगठन मंत्री राजेश मालू, सृजन यूथ विंग के संयोजक ऋषि मालू, ओलिम्पिक के मेंटर विनय रायजादा, संयोजक मनोज दुगड़, सुशील बोथरा समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन की भव्यता और त्रुटिरहित समायोजन सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को दर्शा रहा था। JBR Foods के द्वारा की गई भोजन व्यवस्था की भी सभी आगंतुकों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। आयोजन के अंतिम चरण में 12 अप्रैल रात्रि 8 बजे से पुरस्कार वितरण द्वारा विजेताओं, उप विजेताओं व सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular