Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestअफ्रीकी माली से आज सभी मजदूरों की हो जाएगी वापसी

अफ्रीकी माली से आज सभी मजदूरों की हो जाएगी वापसी

अफ्रीकी देश माली में फंसे 33 मजदूरों के चौथे समूह में शेष दस मजदूर शनिवार को अपने घर लौट जाएंगे। इससे पहले तीन जत्थे में क्रमश: छह, सात और दस मजदूर लौट चुके हैं। शनिवार को लौटे श्रमिकों में विष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो निवासी मोहन महतो, नारकी निवासी भेखलाल महतो, फरचांच के हेमलाल महतो, उचघाना के रूपलाल महतो, बंदखारो के तुकेश्वर महतो, बरकथा प्रखंड के गोरहर निवासी सुकर महतो शामिल हैं.

चूरचु प्रखंड के बांदा निवासी मनोज महतो, बगोदर प्रखंड के ढिबरा निवासी टिकेश्वर महतो, परतापुर के कुंजलाल महतो और तिरला के शंकर महतो शामिल हैं. सभी मजदूर शनिवार को दोपहर 12.45 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेंगे.

बता दें कि हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों से 33 मजदूर ट्रांसमिशन लाइन पर काम करने माली गए थे. वह केएंडपी कंपनी में शिकासो और बमाको के बीच ट्रांसमिशन लाइन के विद्युतीकरण कार्य में शामिल थे। आठ माह का वेतन मिलने के बाद साढ़े तीन माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया के माध्यम से श्रमिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं को समझते हुए, राज्य सरकार और भारत सरकार के संयुक्त प्रयासों से माली में भारतीय दूतावास की मध्यस्थता में समझौता हुआ। जिसमें कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस समझौते से मजदूरों को वेतन भी मिल गया और सभी की अपने वतन वापसी भी सुनिश्चित हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular