Saturday, May 23, 2026
HomeNewsनेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वरोजगार कार्यक्रम का आयोजन

नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वरोजगार कार्यक्रम का आयोजन

चलकुशा: प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मनैया में नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के तत्वधान से जिला युवा अधिकारी रूद्र शेखर के निर्देशानुसार एक दिवसीय आत्मनिर्भर भारत अभियान सचिन कुमार रविदास के नेतृत्व में आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के वक्ता स्वयंसेवक छोटेलाल सिंह, प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव रजक ने युवाओं को आधुनिक भारत निर्माण के लिए कृषि में नवचार जैविक खेती आदि के माध्यम से स्व रोजगार कार्य शुरू करने एवं आय के नए स्रोत शुरू करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर पिंटू यादव, सुजीत यादव, धर्मेंद्र कुमार, विक्की पंडित, सूरज कुमार इत्यादि लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular