Wednesday, October 16, 2024
Google search engine
HomeLatestबड़ा बाजार यूथ विंग द्वारा तिरंगा यात्रा व राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' का...

बड़ा बाजार यूथ विंग द्वारा तिरंगा यात्रा व राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ का वितरण

  • हर समुदाय के लोगों का मिला अपार सहयोग
  • हम सभी अपने उद्देश्य पर कामयाब होते नजर आया है- चन्द्र प्रकाश जैन

हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार यूथ विंग के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के 75 वे आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर रविवार को बड़ा बाजार चौक से तिरंगा यात्रा व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का बड़ा बाजार चौक पर निशुल्क वितरण किया गया। आम जनता से आजादी के अमृत महोत्सव के इस महान पर्व में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज अपने घर में लगाने का विनती किया गया।

बड़ा बाजार यूथ विंग,तिरंगा यात्रा,राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ,चन्द्र प्रकाश जैन,स्वतंत्रता दिवस,आजादी के अमृत महोत्सव,

रविवार को करीबन 300 से भी अधिक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया गया। बड़ा बाजार यूथ विंग के पदाधिकारियों ने एकजुटता के साथ तिरंगा यात्रा व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा में अपना सहयोग प्रदान किया । तो वही मुस्लिम समुदाय, सिख समुदाय, जैन समुदाय एवं कई अन्य समुदाय के लोगो का भी यूथ विंग को अपार सहयोग प्राप्त हुआ।

बड़ा बाजार यूथ विंग,तिरंगा यात्रा,राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ,चन्द्र प्रकाश जैन,स्वतंत्रता दिवस,आजादी के अमृत महोत्सव,

मौके पर चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हम सभी अपने उद्देश्य पर कामयाब होते नजर आया हैं। जिस संकल्प के साथ हमने लगातार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया वह हमारी टीम को सफल नजर आया। आगे भी हमेशा बड़ा बाजार यूथ विंग सदैव सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए सदैव तत्पर है और रहेगा।

बड़ा बाजार यूथ विंग,तिरंगा यात्रा,राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ,चन्द्र प्रकाश जैन,स्वतंत्रता दिवस,आजादी के अमृत महोत्सव,

वही मौके पर विशाल खंडेलवाल ने कहा कि बड़ा बाजार यूथ विंग ने हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त करीबन 800 से भी अधिक तिरंगे का वितरण किया है। रविवार को यूथ विंग के द्वारा 300 तिरंगा का वितरण किया गया वहीं तिरंगा यात्रा मे शामिल लोगों के उत्साह चरम सीमा पर थी।

मौके पर चंद्रप्रकाश प्रकाश जैन, विशाल खण्डेलवाल, संजय कुमार, विकास केशरी,रितेश खण्डेलवाल,शशि केशरी,मनीष कुमार,अतिशय जैन,परविंदर सिंह, मोहम्मद खालिद, कारण आनंद सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular