Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeNewsजो भगवान से प्रेम करते हैं उन्हें होती है बैकुंठ की प्राप्ति...

जो भगवान से प्रेम करते हैं उन्हें होती है बैकुंठ की प्राप्ति : सुनील गोपाल दास जी महाराज

बरही: एकल अभियान बरही अंचल की ओर से तीन दिवसीय ज्ञान महायज्ञ सह श्री हरि कथा कार्यक्रम न्यू रेलवे कॉलोनी स्टेशन रोड बरही में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एकल अभियान श्रीहरि कथा कार्यक्रम के संयोजक प्रो. हिरामन साव, एकल सचिव कृष्णा प्रजापति, आरएसएस के सेवा सह प्रमुख त्रिवेणी साहू, एकल अभियान बरही अंचल के प्रभारी व उपाध्यक्ष राजसिंह सिंह चौहान, गोपाल पंडित, अपेम संरक्षक शिव शंकर लाल ने भारत माता के चित्र एवं सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।

ज्ञान यज्ञ महायज्ञ का विधि विधान बतौर यजमान उषा रानी व कृष्णा प्रजापति तथा पिंकी देवी एवं उमाकांत पंडित ने किया। विधि विधान छोटी छावनी अयोध्या से पधारे यज्ञाचार्य सुनील गोपाल दास जी महाराज के द्वारा संपन्न कराया गया। तीन दिनों तक चलने वाले हरि कथा कार्यक्रम के पहला दिन सुनील गोपाल दास जी महाराज ने जीवन जीने की कला से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान के कथा का श्रवण करते हैं। उन्हें भगवत की प्राप्ति होती है। भगवान से प्रेम करने वाले मरणोपरांत बैकुंठ को प्राप्त होते हैं। लेकिन जो तामसी भोजन करते हैं। जो सत्संग को प्राप्त नही करते है उन्हें नरक की प्राप्ति होती है। इसलिए मनुष्य को वैष्णव भोजन करनी चाहिए। इसके सेवन से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा की उतपति होती है।

इस अवसर पर भाग अभियान प्रमुख ओम प्रकाश कुमार ने एकल अभियान की कार्य पद्धति से अवगत कराया। वही प्रो. हिरामन साव ने बताया कि एकल अभियान के माध्यम से सभी एकल ग्रामो में श्री हरि कथा का आयोजन कर अपनी धर्म संस्कृति के प्रति जागृति लाना है। मौके पर मुनेश्वर प्रजापति, टेकलाल प्रजापति, ओम प्रकाश कुमार, कपिल महतो, संदीप चंद्रवंशी, मनोज महतो, मनोज कुमार, शीला देवी, सुनैना देवी, नरेश प्रजापति, अविनाश कुमार , मोनू कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular