Saturday, January 17, 2026
HomeNewsराजनीतिक भागीदारी लेने के लिए सामाजिक एकजुटता जरूरी: गोपाल पंडित

राजनीतिक भागीदारी लेने के लिए सामाजिक एकजुटता जरूरी: गोपाल पंडित

बरही गया रोड में स्थित प्रजापति भवन में झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ का मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रजापति समाज के प्रखंड अध्यक्ष संतोष प्रजापत्ति एवं संचालन अरुण प्रजापति ने किया। बैठक में संघ की मजबूती को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 फरवरी से प्रखंड कमेटी गांव भ्रमण के लिए जाएगी।

जिला संयोजक गोपाल प्रजापति ने कहा प्रजापति समाज की एकजुटता के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। जब तक हम एकजुट नही होंगे। तब तक राजनीतिक भागीदारी नही मिल पाएगी। मौके पर संरक्षक देवधारी प्रजापति, जिला संयोजक गोपाल पंडित, अध्यक्ष संतोष प्रजापति सचिव अरुण प्रजापति, मोहन प्रजापति, रतन लाल, राजेश पंडित, ब्रह्मदेव पंडित, दिनेश प्रजापति, मोहन प्रजापति,योगेंद्र प्रजापति सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular