Monday, August 11, 2025
HomeLifestyleसिमानी गाँव मे शतचंडी महायज्ञ सह दुर्गा देवी स्थान्तरण महोत्सव 8 फरवरी...

सिमानी गाँव मे शतचंडी महायज्ञ सह दुर्गा देवी स्थान्तरण महोत्सव 8 फरवरी से

झारखण्डधाम के सटे सीमावर्ती क्षेत्र सिमानी गाँव मे अगामी 8 फरवरी से 16 फरवरी तक श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ सह दुर्गा देवी स्थान्तरण महोत्सव का आयोजन गाँव के लोंगो द्वारा किया जाएगा। यज्ञ समिति के लोगों ने बताया यह कार्यक्रम यज्ञाचार्य आचार्य श्री बिनोद पाण्डेय के नेतृत्व में यह 9 दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमे आजमगढ़ (उत्तरप्रदेश) के राष्टीय मानस प्रवक्ता पं० गोविंद शास्त्री जी महाराज एवं प्रवाचीक श्री मती वंदना शास्त्री के द्वारा प्रवचन कार्यक्रम होगा।

कोविड नियमों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति के लोकनाथ महतो, एतवारी महतो, दिनेश वर्मा, मनोहर कुमार, मुंशी वर्मा, अनिल वर्मा, विवेक वर्मा सहित पूरे गांव के लोग जोर-शोर से लगे हुए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular