Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeHindiमधु पांडे के जन्मदिन पर रेड इंडियन ने मचाया धमाल

मधु पांडे के जन्मदिन पर रेड इंडियन ने मचाया धमाल

इवेंट्स को लेकर विशेष चर्चा में रहने वाली रेड इंडियन का धमाका मुंबई के पार्टियों हमेसा से नंबर1 रहा है। मधु पांडे का जन्मदिन है. इस बार क्लब ड्रग में तहलका मच गया, रेड इंडियन के सब हो गए दीवाने । इस खास मौके पर बॉलीवुड की कई जानेमाने हस्तिया भी मौजूद रही जिसमें स्पेशल गेस्ट में एक्ट्रेस हंसिका वाबरे थे । और इस मौके पर बड़े बिजनेस मैन अंश गर्ग इंदौर से आए हुए थे। डिस्को जॉकी डॉली सिन्हा भी मौजूद रही | डॉली सिन्हा के धुन को लेकर कपल्स, लड़कियों और लड़कों में एक अलग तरह का उत्साह देखा गया है।

Red Indian

खास बातचीत में डीजे डॉली सिन्हा ने बताया की काफी जदोजहद, लगातार मेहनत के बाद यह मुकाम मिला | एक समय ऐसा था जब उनके कान के ओप्रेशन के बाद डॉ ने डॉली को हैडफ़ोन लगाने से साफ मन कर दिया था लेकिन डॉली की डीजे बनने की ज़िद और मेहनत रंग लायी और आज वह एक सफल डिस्को जॉकी बन पायी है, वरना बिहार के एक छोटा शहर गया से मुंबई का सफर बहुत कठिन था | डॉली ने अपने कान का इलाज मुंबई के जाने माने डॉक्टर पारीख से करवाया था।

Red Indian

पिछली रेड इंडियन वर्षगाँठों की तरह इस शाम को भी बड़े ही धूमधाम और उत्साह से सजाया गया था और लोगों ने खूब मजे किए। आपको बता दें कि रेड इंडियन मालिक राकेश जोशी में मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित करने की एक पर्याप्त क्षमता है | राकेश जोशी एक जानेमाने हस्ती है और इनके इवेंट्स में बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तिया हमेसा से आती रही है और बॉलीवुड में इनके नाम के चर्चे बहुत है।

Red Indian

राकेश जोशी पिछले 30 सालों से लगातार मुंबई में डिस्को पब पार्टी का आयोजन करते आ रहे हैं. यही कारण है कि लोग रेड इंडियन की पार्टी को किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहते हैं। हर इवेंट में रेड इंडियन कंपनी की ओर से लोगों के लिए खास डिस्काउंट भी दिया जाता है. क्लब में आने वाले जोड़ों व लड़कियों को भी नि:शुल्क प्रवेश दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular