Friday, January 16, 2026
HomeBusinessमां पार्वती महिला विकास समिति अंदरो के खिलाफ राशनकार्ड धारियों ने खोला...

मां पार्वती महिला विकास समिति अंदरो के खिलाफ राशनकार्ड धारियों ने खोला मोर्चा

गिरिडीह जिला अंतर्गत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंदरों में संचालित मां पार्वती महिला विकास समिति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज लगभग पचास राशनकार्ड धारियों ने डीलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। राशन कार्ड धारियों का कहना है कि मां पार्वती महिला विकास समिति अंदारो जिसका लाइसेंस नम्बर 12/11 है ने कोरोना काल में अतिरिक्त अनाज का वितरण नही किया है।

किरासन तेल भी नहीं वितरित करता है। प्रधानमंत्री खाद्यान योजना के तहत मिलने वाली मुफ्त की अनाज मांगने पर डीलर बोलता है कि ऊपर से ही नही आ रहा है तो हम कहां से दें। आज राशन कार्ड धारियों में डीलर के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया।

आज डीलर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन मे बिजली देवी, चंपा देवी, लीलावती देवी, कुंती देवी, मंगरी देवी, अंबिका देवी चिंता देवी, राधा देवी, अजंती देवी, सरिता देवी, त्रिभुवन साव, रामू साव, शूकर साव, बोधी साव, नंदलाल साव, अकलू साव, शंकर साव, तुलसी साव सहित कई अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular