Monday, December 8, 2025
HomeIndiaहजारीबाग में कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह के समर्थन में पूर्व विधायक सौरभ...

हजारीबाग में कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह के समर्थन में पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह की प्रेस वार्ता

आज, 4 नवंबर 2024 को हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह ने इस अवसर पर हजारीबाग सदर विधानसभा से इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी मुन्ना सिंह के समर्थन में पत्रकारों से संवाद किया।

प्रेस को संबोधित करते हुए सौरभ नारायण सिंह ने कहा, “हजारीबाग में पिछले 10 वर्षों से भाजपा का शासन है, लेकिन इस दौरान क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पाया। महागठबंधन सरकार के पिछले पांच वर्षों के कार्यों और जनहित योजनाओं से झारखंड के लोगों को लाभ मिला है। अब बदलाव का समय आ गया है, और मुझे पूरा भरोसा है कि यहां की जनता हमारे प्रत्याशी मुन्ना सिंह को अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनाएगी।”

इस अवसर पर हजारीबाग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, वरिष्ठ कांग्रेसी रजी अहमद, साजिद अली खान, अजीम खान, रौशन यादव, गुड्डू सिंह, और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular