Saturday, January 17, 2026
HomeBreaking Newsनवज्योति आजाद क्लब के सदस्य सह-कलाकार बीरू सोनी नहीं रहे, शोक की...

नवज्योति आजाद क्लब के सदस्य सह-कलाकार बीरू सोनी नहीं रहे, शोक की लहर

बड़कागांव नवज्योति आजाद क्लब के सदस्य 63 वर्षीय वीरू सोनी की निधन सोमवार को हो गई। वे पिछले कई वर्षों से शुगर रोग से ग्रसित थे। उनके निधन पर बड़कागांव के नाट्य मंच एवं संगीत कलाकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार पीपल नदी श्मशान घाट में किया गया मुखाग्नि छोटे पुत्र विकास कुमार सोनी ने दिया।

बताते चलें कि 80 के दशक में फिल्म शोले के तर्ज पर शोले नाटक खेली गई थी। जिसमें वीरू सोनी ने बहुत ही खूबसूरती से वीरू का रोल निभाया था जिसमें उनकी कलाकारी का काफी प्रशंसा ली थी। 3 वर्ष पूर्व गरीकलां उच्च विद्यालय शिक्षक के रूप में रिटायर हुए थे।

शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से बृजेश वर्मा, लखन विश्वकर्मा, सांवर अग्रवाल, बैजनाथ रजक, राजू सोनी, सांवरमल अग्रवाल, शंभू चौरसिया, राज किशोर प्रसाद, प्रदीप जयसवाल, आदित्य सोनी, अनु विश्वकर्मा, रमेश अग्रवाल, प्रकाश सोनी, रामधनी विश्वकर्मा, गौतम विश्वकर्मा, गौतम वर्मा, रंजीत विश्वकर्मा के अलावा अन्य शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular