Thursday, August 21, 2025
HomeBreaking Newsसेवा सप्ताह के तहत दो स्थानों पर लगा चिकित्सा शिविर, 86 लोगों...

सेवा सप्ताह के तहत दो स्थानों पर लगा चिकित्सा शिविर, 86 लोगों की हुई जांच

Barhi, 12/01/2022: स्वामी विवेकानंद जी का कथन कि भारतीय संस्कृति का राष्ट्रीय आदर्श त्याग और सेवा है को विवेकानंद जयंती पर अक्षरश: चरितार्थ करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरही शाखा की ओर से सेवा सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर दो सेवा बस्ती में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

प्रथम स्थान रामनगर अफीम कोठी में 44 जरूरतमंद जनों का ईलाज सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर प्रकाश ज्ञानी एवं उनके सहयोगी गुड्डू कुमार जी के द्वारा संपन्न हुआ। ठीक उसी समय 1:00 से 3:00 बजे अपराह्न शबरी नगर भुईयां टोली में डॉक्टर सचिन कुमार एवं उनके सहयोगी नरेश प्रजापति जी द्वारा 42 जनों का इलाज संपन्न हुआ।

उक्त दोनों स्थान पर विशेष रुप से कैलाश ठाकुर, प्रदीप कुमार, बलराम केशरी, प्रभु राणा, त्रिवेणी साव, गुरुदेव गुप्ता, चंदन कुमार,प्रो० राम पदार्थ शर्मा, गोविंद चंद्रवंशी एवं सुभाष जी पूरे समय चिकित्सा शिविर को क्रियान्वयन हेतु सक्रिय सहभागिता का निर्वहन किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular