Wednesday, January 14, 2026
HomeBreaking NewsKargil Vijay Diwas 2022: कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर शहीदों...

Kargil Vijay Diwas 2022: कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया

बडा बाज़ार युथ विंग के द्वारा कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त शहीद जवानों को स्मारक स्थल मे श्रद्धांजलि अर्पित की गई

  • कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की घटना को न भुलाया जा सकता है एवं ना ही मिटाया जा सकता है:रोशनी तिर्की

हजारीबाग शहर के परिसदन के स्थित शहीद स्मारक स्थल में कारगिल दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के शहादत को नमन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को बड़ा बाजार यूथ विंग के द्वारा कारगिल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि के रुप में हजारीबाग की महापौर रोशनी तिर्की एवं वरिष्ठ समाजसेवी मुन्ना सिंह शामिल हुए

कार्यक्रम को सफल बनाने में यूथ विंग के अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल, उपाध्यक्ष संजय कुमार, रितेश खण्डेलवाल, संयोजक विकास केशरी, अजीत चंद्रवंशी का विशेष सहयोग रहा।

यूथ विंग के सदस्यों के द्वारा पुष्प अर्पण कर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को नमन किया एवं देश के प्रति उनके इस बलिदान को भी याद किया।

Kargil Vijay Diwas 2022

मौके पर महापौर रोशनी तिर्की ने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की घटना ना ही बुलाया जा सकता है और ना ही मिटाया जा सकता है। इस हमले से ना जाने कितने परिवारों की सुहाग कलाई में राखी बांधने के लिए भाई छीन गई साथ ही माता-पिता का जीने का सहारा से वंचित हो गए। कारगिल में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध जीते 22 साल हो चुके हैं। वर्ष 1999 में जब हमने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध जीता था, तब दुनिया ने भारतीय सेना की बहादुरी की गाथा गई। देश इस जीत का जश्न मनाने के लिए पूरे भारत में हर साल कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। साथ ही कहा की 26 जुलाई उनकी शहादत के दिन कारगिल दिवस मना कर उनके शहादत को याद किया जा रहा है।

वरिष्ठ समाजसेवी मुन्ना सिंह ने कहा की भारत वीर योद्धाओं की भूमि है। भारत ने हमेशा कड़ा संघर्ष किया है और दुश्मनों को हमेशा धूल चटाई है। इसका एक ताजा उदाहरण कारगिल युद्ध के रूप में देखा जा सकता है। इस उपलब्धि पर भारत हर साल कारगिल विजय दिवस मनाता है।

मौके पर यूथ विंग के अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल ने कहा कि भारत ने हमेशा कड़ा संघर्ष किया है और दुश्मनों को हमेशा धूल चटाई है। इसका एक ताजा उदाहरण कारगिल युद्ध के रूप में देखा जा सकता है। कारगिल में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध जीते 23 साल हो चुके हैं। इस उपलब्धि पर भारत हर साल कारगिल विजय दिवस मनाता है। भारतीय सशस्त्र बल के सैनिकों ने हजारों फिट की ऊंचाई पर पाकिस्तानी सेना को खदेड़ा और अपनी जमीन उनके कब्जे से वापस ली। वर्ष 1999 में जब हमने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध जीता था, तब दुनिया ने भारतीय सेना की बहादुरी की गाथा गई। देश इस जीत का जश्न मनाने के लिए पूरे भारत में हर साल कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

मौके पर बटेश्वर मेहता, विशाल खंडेलवाल, संजय कुमार,विकास केशरी,अजीत चंद्रवंशी,अमन कुमार,बबलू कुमार,अनिल प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular