Saturday, May 18, 2024
Google search engine
HomeNewsझारखंड सरकार 20 दिसंबर को कैबिनेट बैठक में प्रस्तावित नियमावली पारित करे:...

झारखंड सरकार 20 दिसंबर को कैबिनेट बैठक में प्रस्तावित नियमावली पारित करे: संजय दुबे

पारा शिक्षक संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक में वादा पूरा करने की मांग

बरही: पारा शिक्षकों ने बरही प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रखंड इकाई की बैठक की। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दीनानाथ यादव एवं संचालन मनोज घोष ने किया। बैठक में बरही प्रखंड के सभी सीआरसी अध्यक्ष ने अपना अपना मंतब्य रखा। बैठक में संजय दुबे जी ने बरही प्रखंड के पारा शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रस्तावित नियमावली की पूरी जानकारी दी। कहा कि टेट पास को 50% और प्रशिक्षित को 40% की बढ़ोतरी करते हुए झारखंड सरकार 20 दिसंबर को प्रस्तावित नियमावली पास करे। उन्होंने कहा कि वेतनमान की लड़ाई जारी रहेगी।

जब तक वेतनमान मिल नही जाता हमलोग चैन से नही बैठेंगे। बैठक की समापन करते हुए मुकेश ने कहा कि 20 दिसंबर 2021 को हम लोगों की नियमावली कैबिनेट में पास हो जाती है तो हम लोग सरकार का जयकारा करेंगे, अन्यथा पूर्व निर्धारित 29 दिसंबर का कार्यक्रम जो रखा गया है उस कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाते हुए हम लोग आगे बढ़ाएंगें।

आज की इस बैठक में सीआरसी अध्यक्ष अशोक पंडित, नसरीन बानो, दीपक यादव, मुन्ना मिर्धा, रामेश्वर, राजेश यादव, मोहम्मद सनोवर, मनोज ठाकुर, सुनील यादव, महेंद्र कुमार दास, मोहम्मद सुलेमान, निरंजन प्रसाद गुप्ता, दशरथ यादव, सरफराज खान, प्रेम कुमार, रामचंद्र यादव ,सुरेंद्र जी, विजय राना, दिनेश यादव, रामकृपाल, ब्रह्मदेव पासवान, शीला कुमारी, मुन्ना कुमारी, नीलू कुमार रजक ,कृति कुमारी, मीरा कुमारी, सरिता कुमारी, कलावती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, जुली कुमारी, हंसना परवीन, बबीता कुमारी, सईदा निखत, गजाला शाहीन , शाहिना निखत ,सरोज कुमारी ,संजू देवी, मोदी फातिमा, स्वाति कुमारी,योगेंद्र राणा, महेंद्र यादव, अशोक यादव, सुभाष यादव, सुलोचना देवी, हीरालाल ठाकुर, मोहम्मद अफरोज आलम, रविंद्र यादव, नंद किशोर पांडेय, चंद्रकांत अकेला, महेश प्रसाद यादव, नंदलाल राणा,रंजीत कुमार सिंह, आशा कुमारी, सोनामती कुमारी, रानी खातून, विमला कुमारी, शकीला बानो, आशीष ठाकुर, रिंकू कुमारी, सुनीता देवी, तुफैल आजाद, पुष्पा कुमारी, जानकी रविदास, बृजमोहन ठाकुर, अशोक यादव, मोहम्मद मुस्ताक अंसारी, राबिया खातून, सुमन कुमारी, नंद किशोर पांडेय, योगेंद्र राणा सहित सैकड़ों पारा शिक्षक उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular