Sunday, January 18, 2026
HomeNewsहजारीबाग विभाग प्रमुख ने स्कूल प्रबंधन समिति के साथ की बैठक, स्कूल...

हजारीबाग विभाग प्रमुख ने स्कूल प्रबंधन समिति के साथ की बैठक, स्कूल विकास पर की चर्चा

बरही: भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरही में विद्यालय के प्रबंधन समिति के साथ हजारीबाग विभाग के विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा विभाग सह प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक में विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास के संदर्भ में नई समिति के साथ आगामी 2 वर्षों के लिए विशेष चर्चा हुई। इस चर्चा में कोरोना काल से शिक्षा के क्षेत्र में हुए क्षतिपूर्ति पर मंथन किया गया और आगामी सत्र में पठन-पाठन पर विशेष जोर देने पर निर्णय लिया गया।

उक्त बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमित कुमार साहू, सचिव नागेंद्र कुमार गुप्ता, सह सचिव दिनेश साव, साहू समाज पदेन मुखिया सदस्य सुरेश साव, समिति सदस्य सूरज कुमार, कुंदन साव, सरिता देवी, आमंत्रित सदस्य अंजली गुप्ता और विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश पांडेय उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular