Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestस्वतंत्रता सेनानी मोहन साहु का मनाया गया 101 जन्मदिन, विधायक अंबा प्रसाद...

स्वतंत्रता सेनानी मोहन साहु का मनाया गया 101 जन्मदिन, विधायक अंबा प्रसाद हुई शामिल

अपने माता पिता की सेवा कर बने पूण्य के भागीदार : अम्बा प्रसाद

हजारीबाग:  कदमा निवासी मोहन साहू का 101 जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस जन्म दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद शामिल हुई। जन्मदिन कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत तथा माल्यार्पण के साथ की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों द्वारा मोहन साहू को एक-एक कर माला पहनाया गया। मौके पर अम्बा प्रसाद ने बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अपनी सेवा दे चुके मोहन साहू हम सभी के लिए आदर्श के पात्र है।

इन्होंने सामाजिक जीवन मे कई कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। समाज मे इनका अहम योगदान को कभी भुला नही जा सकता है। जहाँ कई लोग अपने माँ पिता को बोझ समझकर उन्हें वृद्धा आश्रम में भेज देते है वही उन्होंने परिवार के लोंगो की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोगों के सेवा के कारण, अच्छे खान-पान औऱ अच्छी दिनचर्या का परिणाम है। उन्होंने इस अवसर पर सभी जनता से अपने माता पिता की अच्छे से देखभाल करने की भी अपील की तथा कहा कि अपने माता पिता की सेवा कर पूण्य के भागीदार बने।

मौके पर सुषमा देवी, प्रियंका कुमारी, साहू समाज के अध्यक्ष जयनाथ साव, जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, खीरगांव साहू समाज के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, साहू समाज की महिला जिला उपाध्यक्ष रेणुका देवी, चंद्र किशोर प्रसाद सिन्हा, डेगन साव, जयकरण साव, महेश साव आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular