Friday, March 21, 2025
Google search engine
HomeNewsयज्ञ स्थल पर लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया...

यज्ञ स्थल पर लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

गिरिडीह सदर प्रखंड के पिंडाटांड में चल रही श्री श्री एक हजार आठ श्री सार्वजनिक राधा कृष्ण नागेश्वर धाम प्राण प्रतिष्ठा सह श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ परिसर में यज्ञ समिति के आमंत्रण पर विख्यात नेत्र चिकित्सक डॉक्टर कुलदीप नारायण (आदर्श नेत्र चिकित्सालय अलकापुरी, गिरिडीह) प्रसिद्ध मुख एवं दांत रोग विशेषज्ञ डाक्टर अनू वर्मा (सिटी स्माइल डेंटल क्लिनिक पचम्बा), प्रसिद्ध जेनरल फिजिशियन डॉ. अवधेश कुमार वर्मा एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. साधना मौर्या (आरोग्य क्लिनिक, पचम्बा) ने फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में रोगियों का फ्री इलाज किया और फ्री दवाइयां बांटी।

कैंप में बच्चे, जवान, बुजुर्ग और महिलाएं मुफ्त इलाज और मुफ्त दवा पाकर चिकित्सको और यज्ञ समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। यज्ञ समिति ने सभी चिकित्सकों को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। आज के इस फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इस फ्री हेल्थ चेकअप कैंप को सुचारू रूप से संचालित करने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद वर्मा सचिव कैलाशपति महतो, कोषाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद वर्मा, विद्यासागर वर्मा योगेश्वर वर्मा, बालगोविंद वर्मा बीरेंद्र वर्मा, मनीष कुमार आनंद वर्मा, राजेश वर्मा, रामजी वर्मा त्रिभुवन वर्मा, आशीष कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular