Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeHindiऑस्ट्रेलिया से पहुंचे विदेशी मेहमान ने किया गौशाला का भ्रमण

ऑस्ट्रेलिया से पहुंचे विदेशी मेहमान ने किया गौशाला का भ्रमण

  • प्राकृतिक वातावरण और सुंदर वादियों को देखकर हुए मनमोहित
  • गौ माता का आशीर्वाद लेकर कहा धन्य हुआ मै, जो भारत देश में पधारा हूं
  • आप विदेशी मेहमानों को हजारीबाग पसंद आया, यह गर्व की बात :– चंद्र प्रकाश जैन

हजारीबाग। गर्मी की छुट्टियां में अक्सर हर कोई विदेश तथा देश के विभिन्न इलाकों में अपनी छुट्टी मनाने के लिए जाते हैं परंतु हजारीबाग शहर में 3 दिन पूर्व ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से पहुंचे पीटर रॉय, मारीचु दो अतिथि पहुंचे है । बताया जाता है कि हजारीबाग की प्राकृतिक सुंदर वादियों को इन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से काफी बार देखा है। इनका कहना है की हजारीबाग अपनी और खींच लाई है। हजारीबाग के विभिन्न पर्यटक स्थल का इन्होंने भ्रमण किया जैसे झील, कन्हरी पहाड़, नेशनल पार्क तथा रोटरी नेत्रालय का भ्रमण किया।

इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को देर शाम कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला परिसर पहुंचकर गौ माता की सेवा कर गौशाला का भ्रमण किया। इनकी सेवा देख गौशाला के कर्मचारी भी मनमोहित हुए।

बताया जाता है कि हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन के पीटर रॉय, मारीचु विदेशी मेहमान प्रिय मित्र हैं। चंद्र प्रकाश जैन के द्वारा इनका हजारीबाग की पावन धरती पर स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न पर्यटक स्थल तथा गौशाला का भ्रमण श्री जैन के द्वारा कराया गया है।

गौशाला

मौके पर विदेशी मेहमान पीटर रॉय एवं मारीचु ने कहा कि हजारीबाग की प्राकृतिक सुंदर वादिया हम सबों को मनमोहित कर दिया है। हम सबों ने सोशल मीडिया पर कई बार हजारीबाग की तस्वीर को देखा है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से यहां हम लोग छुट्टी मनाने पहुंचे हैं। इस बीच गौशाला का भ्रमण कर मन काफी प्रसन्न हुआ गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। भारत देश आकर धन्य हुआ हूं।

चंद्रप्रकाश जैन ने विदेशी मेहमानों का आभार जताते हुए कहा कि आप विदेशी मेहमानों को हजारीबाग पसंद आया यह गर्व की बात है। हम आशा करते हैं कि आप हर छुट्टियां यहां पर मनाने के लिए आए। हजारीबाग की जनता की ओर से आपको बहुत-बहुत साधुवाद।

RELATED ARTICLES

Most Popular