Sunday, February 8, 2026
HomeNewsसचिवालय भवन परिसर में किसान मित्रों ने बांटी कृषि मशीनें

सचिवालय भवन परिसर में किसान मित्रों ने बांटी कृषि मशीनें

गिरिडीह जिला के सदर प्रखंड स्थित पिंडाटांड पंचायत सचिवालय भवन परिसर में पिंडाटांड़ गांव के कृषक मित्र बालगोविन्द वर्मा ने स्थानीय किसानों को कीटनाशक दवा छिड़काव करने का यंत्र बिल्कुल मुफ्त वितरित किया।

कृषक मित्र बालगोविंद वर्मा ने बताया कि कुल बीस किसानों को कीटनाशक दवा छिड़काव मशीन बिल्कुल फ्री वितरण किया गया। बीस किसान कीटनाशक दवा छिड़काव मशीन लेने वालो में शंकर महतो, विद्यासागर वर्मा, प्रभात वर्मा, योगेश्वर वर्मा, अनिता देवी, नारायण महतो, बीरेंद्र वर्मा, डूमर महतो, अमृत महतो, सुनिल कुमार वर्मा, यशोदा देवी, पार्वती देवी, सोनी देवी समेत कई अन्य किसान थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular