Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestगिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पड़ा एक्साइज का छापा

गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पड़ा एक्साइज का छापा

रविवार अहले सुबह से गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक्साइज का छापा पड़ा। छापेमारी के दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोभी और गडरमा से दस क्विंटल जावा महुआ और पांच सौ लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। मौक़े से धंधेबाज भागने में सफल रहे।

आज की छापेमारी अभियान की अगुआई उत्पाद निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय कर रहे थे। छापेमारी अभियान लगातार चलाए जाने से अवैध शराब बिक्री और निर्माण करने वाले धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध शराब बिक्री और निर्माण को रोकने के लिए गिरिडीह उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

छापेमारी अभियान के वारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि लगातार मिल रही गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है और सरकार द्धारा घोषित प्रोत्साहन राशि भी गुप्त सूचना देनेवाले को दीया जाता है। उत्पाद निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि अगर आप के आस पास अवैध शराब बिक्री और निर्माण हो रहा है तो अविलंब सूचना दें तुरंत कार्यवाही होगी।

अवैध शराब ना पिएं और ना किसी को पीने दें। अवैध शराब जानलेवा साबित हो सकती है इसलिए इस से दूर रहें। आज के छापेमारी अभियान में मुनेश्वर लियांगी, सुरेंद्र यादव, जयदेव यादव, रामबचन यादव, प्रदीप पांडेय, श्याम किशोर प्रसाद यादव सहित कई अन्य पुलिस बल और गृह रक्षा वाहिनी बल शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular