Tuesday, March 24, 2026
HomeBusinessएक्साइज का छापा, 65 लीटर महुआ शराब बरामद

एक्साइज का छापा, 65 लीटर महुआ शराब बरामद

मंगलवार को गिरिडीह जिला के धनवार थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान धनवार थाना क्षेत्र के धनयडीह गांव में टिकरा दास पिता बुधन दास के घर से सौ किलोग्राम जावा महुआ और 65 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।

मौके से धंधेबाज भागने में सफल रहा। आज के छापेमारी अभियान का नेतृत्व जिला उत्पाद निरिक्षक अरुण कुमार पांडेय कर रहे थे। साथ में जिला पुलिस बल और गृह रक्षा वाहिनी जवान शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular