Tuesday, April 14, 2026
HomeNewsचौपारण: जिला परिषद भाग-2 के प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने भाजपा के...

चौपारण: जिला परिषद भाग-2 के प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने भाजपा के कई गणमान्य नेताओं से किया मुलाकात

चौपारण: जिला परिषद भाग-दो के प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने भाजपा के कई गणमान्य नेताओं से मुलाकात किए। उन्होंने बताया कि झारखण्ड प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति की आज की बैठक को लेकर रांची में कई जगह युवा अध्यक्ष के साथ रांची शहर में झंडा लगाने का कार्य किया।

प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने रांची पहुंचकर पुर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, महिला मोर्चा के महामंत्री सीमा सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, महामंत्री रूपेश सिन्हा, प्रदेश मंत्री पुजा सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूनम साहु सहित भाजपा के कई लोगों को शाॅल देकर सम्मानित किए। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, युवा नेता धीरज कुमार, आर्थर हुसैन, विकास सिंह, शशि कुमार सहित कई लोगों उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular