Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeHindiअर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बजट : चंद्र प्रकाश जैन

अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बजट : चंद्र प्रकाश जैन

हजारीबाग। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आम बजट पेश किया है, बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हर वर्ग का सम्मान, सबका रखा गया है ध्यान,ग़रीब कल्याण एवं भारत कल्याण तथा नारी शक्ति को मजबूत करने को लेकर कई विकल्प पेश किए गए है, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में हर चीज पर चर्चा की गई है। इस बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं. किसी भी क्षेत्र को नहीं छोड़ा गया है।

आज हम अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में एक आत्मविश्वासी देश बन गए हैं। इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। नारी शक्ति महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना लाई गई है, इसके तहत 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का सौभाग्य मिलेगा। पूरे बजट में विकसित भारत का रोड मैप पेश गया है।

यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था ऊपर ले जाने एवं भारत के हर नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य करेगा। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के उन्नयन में मील का पत्थर साबित होगा। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular