Friday, September 25, 2026
HomeNewsप्रखंड स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन

प्रखंड स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन

चंदवारा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संवाद कार्यक्रम के तहत चंदवारा प्रखंड स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रमोद कुमार वर्णवाल ने किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू व प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है जो सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं संचालित की है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश को गर्त में डुबाने पर लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जो काम हुई उसे मोदी सरकार तहस-नहस कर रही है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता से जुड़ कर उनके साथ एक संवाद स्थापित करें और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सिद्धांतों को एक बार पुनः घर घर तक ले जाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, अज्जू सिंह, जिला परिषद के प्रतिनिधि अशोक सिंह, महासचिव सह मुखिया धीरज कुमार, संजय शर्मा, लक्ष्मण विश्वकर्मा, महिला मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष केसरी देवी, अनिल दास, कार्तिक दास, जागेश्वर यादव, वरुण यादव, मनोज शर्मा, कौलेश्वर साव, जयकांत कुमार मोदी, रामलखन यादव, मोती दास, संतोष प्रसाद कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular