Wednesday, September 23, 2026
HomeNewsभाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की जयंती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की जयंती

गावां, गिरिडीह: भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने युवाओं से दीनदयाल के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

गांवा प्रखंड के माल्डा मंडल भाजपा कार्यालय में आहूत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने दीनदयाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से पं.दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद मिस्टाकार, सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, भगवान दास बर्नवाल, महामंत्री ललित पाण्डेय, मुन्ना सिंह, गांवा अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

Most Popular