Monday, March 24, 2025
Google search engine
HomeLifestyleबड़कागांव : प्रखंड में बसंत पंचमी पूजा की तैयारियां जोरों पर, पूजा...

बड़कागांव : प्रखंड में बसंत पंचमी पूजा की तैयारियां जोरों पर, पूजा कल

बड़कागांव : विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में प्रखंड भर के कलाकार जुट गए हैं। बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रंग बिरंगी आकर्षक मूर्तियां तैयार की जा रही है। मां शारदे बसंत पंचमी की पूजा की तैयारी में लोग जोर शोर से की जा रही है। विशेषकर लगभग ढाई वर्षो के बाद संपूर्ण रूप से खुले स्कूल कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों में तैयारियां देखी जा रही है। कलाकारों के द्वारा मां शारदे की मूर्तियों को अंतिम रूप देने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा पूजा-पाठ व सजावट की सामग्रियों की दुकानें सज कर तैयार हो गई है।

प्रखंड के बड़कागांव, बादम, हरली, बिश्रामपुर, चोपदार, बलिया, सांड़, नापोखुर्द, महुगाई कला, तलसवार, गोंदलपुरा, सीकरी, जुगरा ,बरवाडीह, डाड़ीकला के अलावा प्रखंड के कई गांव में बसंत पंचमी मां शारदे की पूजा की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। पूजा की मुहूर्त को लेकर बड़कागांव राधे श्याम मंदिर पुजारी सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक पूजा के शुभ मुहूर्त है। इस समय अवधि में पूजा करने का फल प्राप्त होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular