Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsबरही: प्रखंड परिसर में बीडीओ ने किया पौधारोपण

बरही: प्रखंड परिसर में बीडीओ ने किया पौधारोपण

बरही: पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में बरही प्रखंड परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सी आर इंदवार ने अपने कर्मियो के साथ पौधारोपण किया साथ ही उन्होंने ने पौधे को बचाने का भी संकल्प लिया। वहीं उन्होंने बताया की हमे साथ मिलकर पर्यारण का संरक्षण करना है। आने वाले समय में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है ताकि हमारा वातावरण साफ सुथरा रहे।

साथ ही उन्होंने कहा की कोरोना में हमने अपनी आंखों से लोगो को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए तरसते देखा है। उन्होंने कहा की हम सभी ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया है। जिससे ऑक्सीजन की कमी न आए।

प्रकृति का दिया हुआ उपहार पेड़ हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है। पेंड ही हमारे वातावरण को साफ और प्रदूषणमुक्त रखते है। यही पर्यावरण के सच्चे योद्धा है, जो इसे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखते है। पेड़ ही हमारे जीवन का सच्चा साथी है और इससे हमे जीवन मिलता है। पेड़ हमे फल फूल तो देते ही है इसके साथ ही हमे दवाई के रूप में वो औषधियां भी देते है, जो हमे जीने के लिए आवश्यक है। पेड़ हमारी तरह चल तो नही सकते और ना ही घूमकर अपनी जगह बदल सकते है पेड़ भी हमारी तरह सांस लेते है ये सांस के रूप में प्रकृति में उपस्थित जहरीली गैस कार्बन डाई ऑक्साइड लेते है और हमे इसके बदले स्वच्छ वायु ऑक्सीजन प्रदान करते है।

पेड़ अपना पूरा जीवन काल में हमे अपना सब कुछ देते ही रहते है, पेंडो की वजह से बारिश होती है। बारिश होने से वातावरण में हरियाली, हमारे पीने के लिए पानी, खाने के लिए अनाज, जलाने के लिए ईंधन, पशुओं के लिए भोजन, बीमारियां दूर करने के लिए जड़ी बूटी, ठंढी छाया, कागज आदि मिलता है। साथ ही साथ उन्होंने मौके पर मौजूद सभी पर्यावरण प्रेमियों से अपील किया की इस पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर अपने नाम का एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करे। मौके पर प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular