Thursday, May 8, 2025
Google search engine
HomeHindiअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अंबा सखी सहकारिता समिति एवं शक्ति कोड का...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अंबा सखी सहकारिता समिति एवं शक्ति कोड का शुभारंभ

  • समाज का नियम एवं प्रथा महिलाओं का बंधन है, इससे आगे आने की है आवश्यकता : अंबा प्रसाद
  • विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 महिलाओं को किया गया पुरस्कृत

सुनील कुमार ठाकुर, बड़कागांव। पुरुष प्रधान भारत देश में महिलाओं के लिए ऐसे कई नियम एवं प्रथा बना हुआ है जिसके कारण आज भी महिलाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। इतिहास गवाह है जो महिलाएं इस बंधन को तोड़ते हुए घर से बाहर निकल रही है उसे आगे बढ़ाने के लिए कोई रोक नहीं सकता है। जो महिलाएं आगे बढ़े हैं उनका दायित्व है कि आज भी जो महिलाएं पीछे हैं उन्हें आगे बढ़ावे। उक्त बातें बड़कागांव के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव स्थित बालिका उच्च विद्यालय के सभागार भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित विधानसभा स्तरीय महिलाओं की सशक्तिकरण यात्रा की शुरुआत के दौरान अंबा सखी सहकारिता समिति एवं शक्ति कोड का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में कहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया गया जिसका संचालन संगीता देवी गिन्नी वर्मा एवं चन्दर साव ने संयुक्त रूप से किया। अंबा प्रसाद ने आगे कहा कि क्या समाज आज भी महिलाओं को सम्मान देता है कोई भी कार्य करने के लिए अभी भी महिलाओं को पुरुष से ही अनुमति लेनी पड़ती है। आज भी महिलाओं का उत्पीड़न अत्याचार जारी है। समाज में आज भी महिलाएं असहज महसूस करती हैं। जो महिलाएं आगे बढ़कर अपनी आवाज बुलंद कर रही है या पहचान बना रही है उनका दायित्व है कि पिछड़ी महिलाओं को आगे बढ़ाने में मदद पहुंचाएं। सपना देखने वाली महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और हर महिलाओं को सपना देखना चाहिए।

अंबा प्रसाद ने आगे कहा कि आज अंबा सखी सहकारी समिति एवं शक्ति कोड का शुभारंभ किया जा रहा है। फिलहाल इसमें 300 महिलाओं को जोड़ा गया है। इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को स्वावलंबी एवं सशक्तिकरण बनाने के लिए प्रशिक्षित करते हुए रोजगार मुखी बनाया जाएगा ताकि लोग अपनी आय में बढ़ोतरी कर अच्छे ढंग से घर गृहस्ती चला सके। मध्य जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी ने कहा कि जिस महिला में स्वयं आगे बढ़ने की ललक हो वह हर हाल में आगे बढ़ रही है। जिसने भी संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है उसे कोई रोक नहीं सकता। दोसा रोपण करने से बेहतर है कि आगे बढ़कर कार्य किया जाए। पश्चिमी जिला परिषद सदस्य असमीन निशा ने कहा कि महिलाओं को बढ़ाने के लिए सरकार ने कई मुहिम चला रखी है जिसने भी इस मुहिम के साथ जुड़ा है वह हर हाल में आगे बढ़ रहे हैं। पूर्वी जिला परिषद सदस्य गीता देवी ने कहा कि आज भी ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां कि महिलाएं असहज महसूस करती हैं उन्हें प्रेरणा देने की जरूरत है।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर देश,राज्य,जिला स्तर पर पहचान बनाई हैं वैसे 15 महिलाओं को सिलाई मशीन देकर पुरस्कृत किया गया जिसमें आकांक्षा कुमारी, शारदा ऋषि, संजना देवी, अमरजीत कौर, अंजू देवी, गीता तिर्की, आशिया खातून, दीपांजलि कुमारी, रुदन देवी, किरण देवी, जूली देवी, पार्वती देवी सहित अन्य लोग शामिल हैं।

इस अवसर पर केरेडारी जिला परिषद सदस्य गीता देवी अनीता सिंह, केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी, मुखिया जितनी देवी, कविता देवी, बेबी देवी, लीलावती देवी, पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी, सुनीता देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य शारदा ऋषि, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बासमती देवी सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थीं। आंकाक्षा कुमारी के पिता आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने सिलाई मशीन को अपने विद्यालय को सुपुर्द किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, जगतनंदन प्रसाद गुप्ता, सुरेश महतो, गौतम कुशवाहा,नरेंद्र राम, मनोज राम, पवन कुमार, श्याम भार्गव, त्रिलोकी साव, दीपक करमाली, अजीत महतो, मोहम्मद शमीम, जमाल सगीर, रविंद्र गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, विक्रम गुप्ता, सहित कई लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular