Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeHindiमुंडनकर लौट रहे वहन दुर्घटनाग्रस्त, मौत

मुंडनकर लौट रहे वहन दुर्घटनाग्रस्त, मौत

दारू। दारू प्रखंड के रामदेव ख़ैरिका बस्ती निवासी घुटर महतो के यहां से तीन बच्चों का मुंडन कराकर सोनपहरी से लौट रहा वाहन बगोदर के पास रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमे बीस से अधिक लोग घायल हो गए थे। सोमवार को इन घायलों में से एक ब्यक्ति रामचंद्र प्रसाद सेखा बड़ासी ज़िला हज़ारीबाग निवासी की मौत हो गई। मृतक घुटर महतो का साढू था जो कि निमंत्रण पर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गया था।इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पिंकी देवी पति शशि महतो,तारा देवी पति राजेश प्रसाद,गीता देवी पति स्वर्गीय तुलसी सोनी,ऋषिका कुमारी पिता शशि महतो को रिम्स रेफर किया गया है। इन घायलों में पिंकी देवी का माइका रामदेव ख़ैरिका है जो अपने जुड़वा बच्चों ऋषि और ऋषिका का मुंडन कराने आई थी।इनमें से पिंकी देवी और ऋषिका कुमारी (उम्र 2 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज रिम्स रांची में चल रहा है जबकि दूसरा जुड़वा बेटा ऋषि ( 2 वर्ष )पूरी तरह स्वास्थ्य है। इस घटना में घायल अन्य 17 ब्यक्तियों को उनके परिजन अलग अलग अस्पतालों में बेहतर इलाज के लिए ले गए है। स दुर्घटना से पूरे मुहल्ले के लोग स्तब्ध है। उन्होंने कभी सपने में भी नही सोचा था कि जिस मुंडन कराने लोग इतनी हंसी खुशी से गये थे वहां से इतनी बुरी खबर आएगी। घायलों में शिल्पी देवी पति अजय कुमार, कशिश कुमारी वर्ष पिता अजय कुमार(12 वर्ष),गौतम राम पिता भोला राम(17 वर्ष) सभी रामदेव ख़ैरिका निवासी,रिंकी कुमारी ( 28 वर्ष),सुमित कुमार (14 वर्ष),सत्यम कुमार (12 वर्ष) तीनो पिता सुधीर प्रसाद नूरा निवासी सहित कई अन्य शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular