Sunday, December 7, 2025
HomeIndiaBJP द्वारा गारू में बूथ सशक्तिकरण अभियान शुरू

BJP द्वारा गारू में बूथ सशक्तिकरण अभियान शुरू

गारू /लातेहार: गारू प्रखंड क्षेत्र में बूथ सशक्तिकरण अभियान मण्डल प्रभारी छोटू राजा के दिशानिर्देश पर शुरू किया गया। पहले दिन के कार्यक्रम में बारेसांढ़ तथा मायापुर पंचायत संयोजक निरंजन प्रसाद को बनाया गया। वहीं बलराम यादव को बारेसांढ़ तथा विकाश कुमार को मायापुर बूथ प्रभारी नियुक्त किया गया।

दूसरे दिन करवाई पंचायत अंतर्गत दो बूथ करवाई 222 एवं कुई 220 पर बूथ निर्माण को लेकर बैठक किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित गारू प्रखंड के प्रभारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि आज देश प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताना बूथ प्रभारी का कार्य है।

सर्वसम्मति से करवाई में शंकर दयाल सिंह तथा कुई में रमेश सिंह को बूथ अध्यक्ष बनाया गया तथा पन्ना प्रमुखों की संगठन ऐप पर एंट्री किया गया। मौके पर छोटू राजा,भाजपा मंडल अध्यक्ष दूधेश्वर सिंह, महामंत्री संतोष यादव, अनूप कश्यप, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मंगल उरांव, सुनेश्वर सिंह मुखिया समेत कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular