Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeHindiनाई समिति पंचायत समिति का गठन, अध्यक्ष बिरेन्द्र शर्मा तो सचिव बने...

नाई समिति पंचायत समिति का गठन, अध्यक्ष बिरेन्द्र शर्मा तो सचिव बने बासुदेव

बरकट्ठा प्रखंड के मेरमगढा में राष्ट्रीय ब्राह्मण नाई समाज की बैठक का आयोजन कोनहराखुर्द एवं झुरझुरी पंचायत की संयुक्त बैठक में किया गया। जिसकी अध्यक्षता कोनहराखुर्द मुखिया मुन्नी देवी के द्वारा किया गया संचालन बासुदेव ठाकुर ने किया।

बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्व कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत किया गया। बैठक में पंचायत की नाई समाज की कमेटी का गठन किया गया।

पंचायत के अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार शर्मा, सचिव बासुदेव ठाकुर, कोषाध्यक्ष बद्री ठाकुर, उपाध्यक्ष टुकलाल ठाकुर, सदस्य जगरनाथ ठाकुर, शशिकांत शर्मा, सुमा देवी, ललिता देवी, मुन्नी देवी को मनोनीत किया गया।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि बिरेन्द्र कुमार शर्मा, सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, बालेश्वर ठाकुर, उपेन्द्र कुमार शर्मा, संतोष ठाकुर, डॉ. सोनू कुमार, भगीरथ ठाकुर, सरजू ठाकुर, मंगर ठाकुर, बहादुर ठाकुर, परमेश्वर ठाकुर, नन्दकिशोर ठाकुर, बासुदेव ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, शिबू ठाकुर, रीतलाल ठाकुर, राजू ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, बद्री ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर समेत कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular