Sunday, December 7, 2025
HomeIndiaआपदा मित्रों ने बिरहोर परिवारों के बीच खुशियां बांटकर मनाई दीपावली

आपदा मित्रों ने बिरहोर परिवारों के बीच खुशियां बांटकर मनाई दीपावली

  • कठंबा,चोरदाहा के बिरहोर परिवारों के साथ पटाखे,मिठाई,दीप और भोजन का वितरण

चौपारण: आपदा मित्रों ने बिरहोर परिवारों के साथ खुशियां बांटकर दीवाली मनाई। इस दौरान कठंबा और चोरदाहा के बिरहोर परिवारों के साथ भोजन, मिठाई,पटाखे,दीप आदि का वितरण किया।

इस बात की जानकारी देते हुए आपदा मित्र रोहित जैन ने बताया कि खुशियों का त्यौहार दीपावली में हर घर रौशन हो,दीपों से प्रकाशमय हो, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और मिठास हो यही सोच के साथ आपदा मित्र के सदस्यों द्वारा बीते कई सालों से दीपावली पर पटाखे खाने व दीप का वितरण होता है। साथ ही सदस्य रोहित जैन ने अपने पिता की याद में भोजन व मिठाई का भी वितरण किया। इस मौके पर चौपारण थाना प्रभारी शम्भूनन्द ईश्वर भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि बिरहोर परिवारों की मदद हर सक्षम लोगों को करना चाहिए। उन्होंने दीपावली पर्व धूमधाम व शांति से मनाने की अपील प्रखण्ड वासियों से करते हुए उन्हें दीपावली की ढेरों सारी शुभकामनाएं भी दी है। मौके पर आपदा मित्र सदस्य सह पत्रकार शशि शेखर , रोहित जैन, दिलीप राणा, सन्नी अग्रवाल,मनीष कुमार, बिनोद कुमार,कृष्णा पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular