Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeHindiभंडारों पंचायत में 'भारत जोड़ो कार्यक्रम' का आयोजन, महंगाई पर चर्चा

भंडारों पंचायत में ‘भारत जोड़ो कार्यक्रम’ का आयोजन, महंगाई पर चर्चा

भंडारों पंचायत में बरही कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवम संचालन प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने किया।

इस कार्यक्रम में राहुल गांधी की ओर से चलाए जा रहे भारत जोड़ो कार्यक्रम के की जानकारी देते हुए अब्दुल मनान वारसी ने कहा की देश में भाजपा को और से नफरत फैलाया जा रहा है। जाति धर्म एवम संप्रदाय के नाम पर विद्वेष फैलाया जा रहा है।

भारत जोड़ो कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी आपसी भाईचारगी, शांति कायम करना चाहती है। कहा की देश में महंगाई चरम पर है आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। मध्यमवर्गीय परिवारों का जीना मुहाल हो गया है। प्रतिदिन पेट्रोल डीजल एवं हर सामग्री में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। आम आदमी परेशान है रोजगार नहीं मिल रहा है। ग्रामीण पलायन की ओर है ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र सहारा है जो देश को इस कठिन परिस्थिति से निकाल सकता है।

बड़ा बाजार यूथ विंग ने मनाया शहीद दिवस

मौके पर भंडारों पंचायत में अध्यक्ष सचिव का चयन किया गया। इसमें मो. शमशेर आलम को अध्यक्ष एवम बहादुर पासवान को सचिव बनया गया। मौके पर गुलजार, रामचंद्र, शराफत,नईम खान, सफीक खान, इस्लाम अंसारी,अलाउद्दीन, इलियास अंसारी, वहांब खान,राजू पांडेय, मंजूर आलम, कलाम अंसारी, गुलाम अंसारी, सुनील पांडेय, बहादुर पासवान, सीताराम पांडेय, दिनेश यादव, राजेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular