Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeHindiहजारीबाग यूथ विंग की छोटी सी कोशिश रंग लाई- चंद्र प्रकाश जैन

हजारीबाग यूथ विंग की छोटी सी कोशिश रंग लाई- चंद्र प्रकाश जैन

हजारीबाग देश के गौरव व सम्मान का प्रतीक 100 फीट ऊंचाई पर लगाई गई राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की प्रात काल से शान से लहराता हुआ नजर आया। बीते 23 जनवरी 2021 को रेलवे विभाग के द्वारा हजारीबाग रेलवे स्टेशन में 100 फीट ऊंची राष्ट्रीय ध्वज को स्थापित की गई थी। हजारीबाग वासियों में देशभक्ति की भावनाओं को जगाने का मकसद था यह तिरंगा।

जहां एक और देश में 75 वीं वर्षगांठ पर धूमधाम से हर घर तिरंगा कार्यक्रम को मनाया गया। वही हजारीबाग रेलवे स्टेशन से हर कुछ दिनों के बाद 100 फीट ऊंची खंभे पर लगी राष्ट्रीय धवज गायब होती नजर आती है। बीते सोमवार को तिरंगा गायब देख हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर के माध्यम से ट्वीट कर इसकी शिकायत रेल मंत्रालय तक पहुंचाई।

जिसके पश्चात 24 घंटों के अंदर में राष्ट्रीय ध्वज को लगाने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद गुरुवार को प्रात काल में रेलवे स्टेशन पर लगी 100 फीट ऊंची खंभे पर राष्ट्रीय ध्वज लहरता हुआ नजर आया। जिसके बाद हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैभव, रेल मंत्रालय को तिरंगा लगने पर आभार जताया।

हजारीबाग यूथ विंग,  चंद्र प्रकाश जैन,

इधर रेलवे स्टेशन पर तिरंगा लहरता देख हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन, अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, वरिष्ठ समाजसेवी जय प्रकाश खंडेलवाल, वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी, शनि देव, डॉ वी वेंकटश ने हर्ष व्यक्त किया है।

हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हमारी टीम की छोटी सी प्रयास रंग लाई। इस प्रयास के लिए टीम के हर एक सदस्य बधाई के पात्र हैं। साथ ही कहा कि राष्ट्रीय ध्वज को लहरता देख मन मस्तिक को काफी संतुष्टि मिली है। तीव्रता से संज्ञान लेने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैभव, धनबाद डीआरएम आशीष बंसल सहित रेल विभाग के उच्च अधिकारियों को हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular