Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestपर्यावरण जागरूकता पर 'GAIL' की वेब श्रृंखला ने 'Goafest 2022' में जीता...

पर्यावरण जागरूकता पर ‘GAIL’ की वेब श्रृंखला ने ‘Goafest 2022’ में जीता पुरस्कार

नई दिल्लीः गेल (GAIL) के दो अभियानों- जलवायु परिवर्तन के लिए विश्वस्तरीय अभियान ‘इंटरडिपेंडेंस’ और स्वच्छ ऊर्जा एवं पर्यावरण को बढ़ावा देने वाली वेब सीरीज़ ‘हवा बदले हासु’ को ‘गोवाफेस्ट 2022 एब्बी वन शो अवॉर्ड्स’ (Goafest 2022 ABBY One Show Awards) के दौरान क्रमशः ब्राण्डेड कंटेंट एवं एंटरटेनमेन्ट कैटेगरी में सिल्वर एवं ब्रॉन्ज़ से सम्मानित किया गया है।

इंटरडिपेंडेंस अभियान को सिल्वर एब्बी वन शो अवॉर्ड मिला है, जो किसी भी कैंपेन के लिए प्रतिष्ठित सम्मान है। गेल का यह अभियान सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में एकमात्र अभियान है, जिसे इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इंटरडिपेंडेंस अभियान के तहत 11 इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्मों में फिल्म ‘मेघाज़ डाइवोर्स’ को दुनिया भर में दर्शाया और प्रोमोट किया गया। फिल्म के माध्यम से दिल्ली मे बढ़ते वायु प्रदूषण तथा देश एवं दुनिया भर में हो रहे जलवायु एवं पर्यावरणी बदलावों को भारतीय संदर्भ में दर्शाया गया है। ‘इंटरडिपेंडेंस’ एक विश्वस्तरीय अभियान है जिसे संयुक्त राष्ट्रों का संरक्षण प्राप्त है, इसका आयोजन जेनेवा, स्विटज़रलैण्ड में स्थित युनाइटेड नेशन्स डिपार्टमेन्ट ऑफ पब्लिक इन्फोर्मेशन (यूएनडीपीआई) के सहयोग से एक एनजीओ आर्ट फॉर द वर्ल्ड द्वारा किया गया।

ये भी पढ़े: GAIL की डिजिटल पहल, #PowerOfGreen की शुरूआत

एब्बी वन शो का ब्रॉन्ज़ अवॉर्ड ‘हवा बदले हासु’ को मिला, यह पर्यावरण पर आधारित Sci-Fi थ्रिलर वेब सीरीज़ है जो स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के बारे में जागरुकता बढ़ाती है। 40 मिनट की ‘हवा बदले हासु’ वेब सीरीज़ को 4 एपिसोड्स में बांटा गया है। हर एपिसोड पर्यावरण प्रदूषण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर रोशनी डालता है। पहला ऐपिसोड ‘घर के वातावरण’ पर आधारित है इसकी कहानी कई महत्वपूर्ण विषयों के इर्द गिर्द घूमती है जैसे ‘पर्यावरण से जुड़े विकल्पों में शिक्षा एवं करियर’, ‘बाहरी पर्यावरण ’ तथा ‘विश्वस्तरीय पर्यावरण’।

RELATED ARTICLES

Most Popular