Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsकलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री श्री 108 राम चरित्र मानस...

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री श्री 108 राम चरित्र मानस महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू

चलकुशा: प्रखंड अंतर्गत चौबे पंचायत के लक्ष्मीपुर मैं श्री श्री 108 रामचरितमानस महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया गया।

351 कन्याओं महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर किया क्षेत्र भ्रमण, जय कारो और मंत्रोच्चारण से गुंजायमान हुआ पूरा क्षेत्र

इसकी शुरुआत 16 फरवरी को भूमि पूजन झंडा रोपण के साथ हुई। यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे ढोल के साथ हुई, कलश यात्रा में 351 कन्याओं एवं महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर भ्रमण किया।

कलश यात्रा की शुरुआत यज्ञचार्ज पंडित पंकज शास्त्री, पूर्व विधायक जानकी यादव, जीप उपाध्यक्ष चंदन देवी ऐपवा, प्रदेश अध्यक्ष सविता सिंह, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील मेहता, सांसद सह मुखिया प्रतिनिधि सुबोध चौधरी, सुशील पांडेय, उप प्रमुख दुर्गा यादव, अनुज रवि, अशोक यादव, राम जी चौधरी, रामेश्वर साव, युवा नेता आलोक सिंह मंडल, अध्यक्ष अशोक वर्णवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

कलश यात्रा लक्ष्मीपुर यज्ञ स्थल से शुरू कर चौबे शिव मंदिर उत्तरवाहिनी बराकर नदी के तट पर पहुंची। जहां पर यज्ञाचार्य श्री पंडित पंकज शास्त्री जीने अपने सहयोगी आचार्य के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण से वरुण देव का आह्वान व गंगा की पूजा अर्चना कर मुख्य पुजारी दिलीप चौधरी और उनकी पत्नी ने जल उठाया।

कलश यात्रा में जल भरकर सभी कलश यात्री यज्ञ मंडप में अपने-अपने कलश स्थापित किया। यह यज्ञ 21 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक होगा रात्रि में कथा वाचिका सुश्री अंजनी सुप्रिया शास्त्री जी वृंदावन के द्वारा तथा किया जाएगा।

प्रतिदिन संध्या रामलीला वृंदावन के द्वारा होगी, अंतिम दिन दुगोला कार्यक्रम गुड्डू हलचल अरवल बिहार, कमलेश देहाती बलिया यूपी के द्वारा होगा। यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ अध्यक्ष नागेश्वर पासवान, सचिव सुरेश पासवान, कोषाध्यक्ष बासुदेव वर्मा, बाजू पासवान, सदस्य भीखन पासवान, किशन पासवान, बहादुर पासवान, मुनीलाल पासवान, गिरधारी पासवान, गोविंद पासवान, सकलदेव पासवान, रोहन सिंह, संजय चौधरी, वरुण चौधरी जुटे हुए हैं।

इस मौके पर चलकुशा मुखिया प्रतिनिधि लखन साव, खरगु मुखिया प्रतिनिधि दिनेश पांडे, प्रकाश पासवान, विजय चौधरी, बसंत पांडेय,विनोद चौधरी, महेश पासवान समेत समस्त चौबे लक्ष्मीपुर के ग्रामीण जनप्रतिनिधि समाजसेवी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular