Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsसाहू समाज का अनुमंडल स्तरीय होली मिलन समारोह, उड़ा रंग गुलाल, फगुवा...

साहू समाज का अनुमंडल स्तरीय होली मिलन समारोह, उड़ा रंग गुलाल, फगुवा गीत पर झूमे लोग

चौपारण: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के बैनर तले सिंघरावां में अनुमंडल स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अगुवाई अनुमंडल अध्यक्ष सीताराम साहू व संचालन राजेश साव ने किया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बरही डीएसपी नाजीर अख्तर, कोडरमा जिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, हजारीबाग जिला साहू समाज अध्यक्ष राजेंद्र साहू, साबी देवी, भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव सहित अन्य लोग थे।

इससे पूर्व आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया। कार्यक्रम में आये अतिथियों व समाज के लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर व गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली का बधाई दिए।

इस दौरान लोकगीत गायिका खुशबू सिंह के फगुवा गीतों पर जमकर थिरके लोग। शालिनी गुप्ता ने कहा कि समाज को एकजुट करने में हम सब मिलकर सहयोग करें। एक-एक व्यक्ति के उत्थान से समाज का उत्थान होगा।

कार्यक्रम आयोजन समिति अध्यक्ष दीपक गुप्ता, महेन्द्र साव आदि ने कार्यक्रम आयोजन में महती भूमिका निभाया। कार्यक्रम में मुकुंद साव, चेतलाल साव, मुखिया रेखा देवी, विलास देवी, पूर्णिमा देवी बबीता देवी, समाजसेवी अमित साहु, प्रो. बद्री साव, सुरेश कुमार साव, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, मदन साव, अनुज साव, विकास कुमार गुप्ता, रामनरायण साव, राजकुमार नायक, अशोक गुप्ता, तापेश्वर साव, सुरेश साव, दीपक गुप्ता, बीरबल साव, संजय कुमार गुप्ता, लालेश कुमार साव, महेंद्र साव, बुधन साव, युवा अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, चन्दन गुप्ता राजदेव साव, बालेश्वर साव, मोहन साव, राजू साव, टिंकू गुप्ता, मनोज साव, चमन साव, विजय साव, समेत हजारों साहू बंधु उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular