बड़कागांव: झारखंड में 1932 की एवं अंतिम सर्वे खतियान के आधार पर स्थानीयता की मांग को लेकर आज 7 मार्च को आजसू पार्टी के द्वारा विधानसभा घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। जिसे लेकर बड़कागांव प्रखंड आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा विधान सभा घेराव को लेकर रांची जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
प्रखंड से लगभग 200 सक्रिय कार्यकर्ता दर्जनभर से अधिक चार चक्के वाहन आज रांची के लिए रवाना होंगी। उक्त आशय की जानकारी आजसू पार्टी के प्रखंड प्रवक्ता तापेश्वर कुमार तापस ने दी है। उन्होंने कहा 1932 एवं अंतिम सर्वे खतियान लागू नहीं होने से झारखंड के बहुसंख्यक स्थानीय आबादी को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसे लागू कराने के लिए आजसू पार्टी निरंतर संघर्षरत है। वर्तमान की हेमंत सरकार के ढुलमुल रवैया के कारण आजसू पार्टी सड़क से सदन तक हक व अधिकार की लड़ाई जारी रखेगी।

