Sunday, February 22, 2026
HomeBusinessक्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन ने अनुमंडलीय अस्पताल को उपलब्ध कराया फ़र्नीचर सामग्री

क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन ने अनुमंडलीय अस्पताल को उपलब्ध कराया फ़र्नीचर सामग्री

बरही: क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन की ओर से सामाजिक विकास कार्यक्रम के तहत बरही अनुमंडलीय अस्प्ताल को फर्नीचर सामग्री उपलब्ध कराया। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक मंटू यादव एवं बरही के शाखा प्रबंधक अभिषेक केशरी ने डीएस डॉ. प्रकाश ज्ञानी को एक अलमीरा, एक रैक एवं एक कंप्यूटर टेबल सौपा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक मंटू यादव ने कहा कि क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड के द्वारा माइक्रो फाइनान्स का कार्य किया जा रहा है। जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को लघु ऋण उपलब्ध कराया जाता है। कंपनी बिजनेस के साथ साथ सामाजिक विकास के लिए भी काम करती है। इस कंपनी के माध्यम से क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन के तहत सामाजिक विकास का भी कार्य किया जाता है। इसी निमित अस्पताल को भी कुछ सामग्री गिफ्ट की गई ताकि लोगों को सुविधाएं मिले। मौके पर डीएस डॉ. प्रकाश ज्ञानी, मंटू यादव, अभिषेक केशरी प्रवीण कुमार, सतीश कुमार, सुमित कुमार, विपिन कुमार, पंकज कुमार आज़ाद आदि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular