Wednesday, February 4, 2026
HomeBusinessदीपक गुप्ता बने गेल के डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स)

दीपक गुप्ता बने गेल के डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स)

श्री दीपक गुप्ता को गेल (इंडिया) लिमिटेड का डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स) नियुक्त किया गया है। श्री गुप्ता दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियर हैं, उनके पास ऑयल एण्ड गैस सेक्टर में 31 सालों का समृद्ध अनुभव है, जहां वे प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट, कन्स्ट्रक्शन मैनेजमेन्ट एवं बिज़नेस डेवलपमेन्ट फंक्शन्स में सक्रिय रहे हैं।

इस नए पद का कार्यभार संभालने से पहले, श्री गुप्ता इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में एक्ज़क्टिव डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स) के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular