Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBusinessबड़कागांव: 24 फरवरी को शबरी जयंती मनाने को लेकर भुइयां समाज की...

बड़कागांव: 24 फरवरी को शबरी जयंती मनाने को लेकर भुइयां समाज की हुई बैठक

अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति की बैठक बड़कागांव हाई स्कूल मैदान के प्रांगण में किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम एवं संचालन प्रखंड सचिव महावीर भुईयां ने किया। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के निर्देशानुसार प्रत्येक राज्य में 24 फरवरी को शबरी जयंती मनाना है।

केंद्रीय कमेटी के आदेश अनुसार झारखंड, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम एवं सभी प्रदेशों में 24 फरवरी के दिन भारत सरकार एवं सभी राज्य सरकार से अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति मांग करती है कि अवकाश छुट्टी घोषित किया जाए और पहाड़ तोड़ बाबा पर्वत पुरुष स्वर्गीय दशरथ मांझी (भुईंया) को मरणोपरांत भारत रत्न देकर सम्मान दिया जाए।

बड़कागांव में 24 फरवरी को पंकरी बरवाडीह में शबरी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम, प्रखंड सचिव महावीर, प्रखंड उपाध्यक्ष खेमलाल भुईयां, फूलचंद भुईया, संजय राम, प्रेम भुईयां, राजू कुमार, बैजनाथ भुईया, बासुदेव भुईंया, रामवृक्ष भुईयां किन्नू भुईयां, गणेश भुइयां, फुलेश्वर भुईया, वित्तन भुईया अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular