Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsअखिल भारतीय नौजवान संघ जिला इकाई का सम्मेलन का आयोजन

अखिल भारतीय नौजवान संघ जिला इकाई का सम्मेलन का आयोजन

Dainik Bharat, कोडरमा: अखिल भारतीय नौजवान संघ कोडरमा इकाई का सम्मेलन श्यामली पब्लिक स्कूल लरियाडीह मे संपन्न हुआ। सम्मेलन के पूर्ण भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि किया गया। सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिप सदस्य महादेव राम ने उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन भाषण में कॉमरेड राम ने कहा कि जिस तरह देश में निजीकरण हो रहा है, सरकारी प्रतिष्ठानों को निजी हाथों में दिया जा रहा है इससे नौकरियां सिमट रही है। उन्होंने कहा कि नौजवानों का हक मारा जा रहा है। देश के नौजवानों के साथ छल किया जा रहा है। आउटसोर्सिंग एवं कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम से नौजवानों के साथ धोखाघड़ी की जा रही है। आज देश के नौजवानों को संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीपीआई जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि कोडरमा जिला में निजी संस्थानों में 75% आरक्षण की आवश्यकता है। झारखंड में अगर स्थानीय नीति लागू हो जाती है तो जिले में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की बहाली में नौजवानों को अवसर मिलेगा। उन्होंने देश में शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर नौजवानों को नौकरी नहीं मिलती है तो नौजवानों को संघर्ष के रास्ते को अपनाना होगा।

जिला अध्यक्ष अर्जुन यादव ने कहा कि सभी प्रखंडों में नौजवानों का सम्मेलन किया जा रहा है। 5 मार्च 2022 को हीरोडीह में जिला सम्मेलन होगा। जिसमें सैकड़ों नौजवान भाग लेंगे एवं आंदोलन का रूपरेखा तय करेंगे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि विभिन्न बहालियों मे फार्म लेकर करोड़ों रुपए जमा किया जाता है। लेकिन परीक्षा समय पर नहीं होती है। जिससे नौजवानों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यह आक्रोश एक दिन बड़ा आंदोलन का रूप लेगा।

सम्मेलन में 25 सदस्य कमेटी बनाई गई। जिसमें कयूम उद्दीन को प्रखंड अध्यक्ष, शंकर दास को सचिव एवं शंभू सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रखंड कमेटी में मुख्य रूप से रंजन रजक, सुखदेव पांडेय, विकास यादव, राहुल दास, गंगो यादव, अर्जुन रजक, बहादुर सिंह, रामविलास पासवान, बलराम पासवान, बबलू दास, भुनेश्वर राणा, रितेश कुमार यादव आदि को रखा गया है। सम्मेलन में सहदेव चौधरी, लखन पासवान, कामेश्वर राणा, द्वारिका सिंह, बबलू दास, अशोक कुमार यादव, भागीरथ दास, चुरामन दास, जगलाल यादव, विजय मोदी, पवन कुमार राणा, विकास यादव, अभिमन्यु मोदी, रितेश मोदी, भोला पासवान, विशाल कुमार राणा, फिरोज अंसारी, अर्जुन कुमार रजक, मोनू रजक, बहादुर सिंह आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन पुरुषोत्तम यादव ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular