Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsविष्णुगढ़: दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, पत्नी व बेटा...

विष्णुगढ़: दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, पत्नी व बेटा घायल

विष्णुगढ़: दो बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार के शाम की खेतको में हुई। मृतक रूपलाल महतो पिता बंधन महतो (30) प्रखंड के सारूकुदर गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि युवक रूपलाल महतो पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से अपने गांव सारूकुदर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मड़मो-खेतको रोड़ पर सामने से तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से जा टकराई।

दुर्घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई। उसकी पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे बाइक पर सवार कारू तुरी तथा झरीलाल महतो को भी दुर्घटना में गंभीर चोटें आई है। दोनों मड़मो के रहने वाले हैं। खबर पाकर सारूकुदर मुखिया प्रतिनिधि प्रभात कुमार, पूर्व मुखिया उत्तम कुमार, समाजसेवी सुखदेव महतो आदि घटनास्थल पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

RELATED ARTICLES

Most Popular